कांके: वन भवन में वन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2026 वन भवन में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम कर जूट और कागज के बैग अपनाने की अपील की