छतरपुर पुलिस द्वारा लवकुशनगर अनुभाग के थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए सीपीआर और बीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार की शाम करीब 4 बजे आयोजित किया गया। शासकीय चिकित्सकों ने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर यह कार्यक्रम जिले के सभी थाना व चौकी परिसरों में आयोजित किया जा रहा है।