भगवानपुर: सीओ और तेयाय ओपी पुलिस की कार्रवाई, अवैध खनन में ट्रैक्टर जब्त
बेगूसराय जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर अंचलाधिकारी सीओ रानू कुमार एवं तेयाय ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।