दनियावां: शाहजहांपुर थाना पुलिस ने परसन बीघा गांव से लापता 19 वर्षीय बिट्टू कुमार को बरामद किया
शाहजहांपुर पुलिस ने परसन बीघा गांव से लापता हुए 19 वर्षीय बिट्टू कुमार को दनियावां बाजार से बरामद कर लिया है। लापता होने के मामले का उद्वेदन कर लिया है। घर के काम से बचने के लिए वह घर से भागकर दनियावां बाजार में छिपा हुआ था। शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि बरामद बिट्टू कुमार का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।