बोध गया: झारखंड में बारिश से बदला मौसम: बोधगया की मुहाने नदी में गर्मी में पहली बार आया पानी
झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश का असर अब बिहार के बोधगया क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण बोधगया के मुहाने स्थित नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में पहली बार इस नदी में पानी आने से स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं।आम तौर पर गर्मी के दिनों में यह नदी सूखी रहती है