शाजापुर: नारी शक्ति को समर्पित ऐतिहासिक फैसला: नगर पालिका में सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित
शाजापुर नगर पालिका परिषद में मंगलवार दोपहर करीब मंगलवार 12 बजे करीब आयोजित विशेष सम्मेलन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को ध्वनि मत से सर्वसम्मति के साथ पारित किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को पक्ष और विपक्ष—दोनों ही दलों के पार्षदों ने एकमत होकर समर्थन दिया, जिससे सदन में सहमति और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।