हरदोई: कस्बा पिहानी में कार सवार स्टंटबाजों ने बीच सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2024 हरदोई में कार सवार स्टंटबाजों के बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है।वायरल वीडियो में लग्जरी कार सवार युवक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।कार में चार युवक मौजूद हैं इनमें कार चलाने वाले युवक ने ड्राइविंग सीट छोड़कर सन रुफ से खुद को बाहर निकाल रखा है और अपने दोनों हाथ फैला रखें।वहीं तीन युवक कार की खिड़कियां खोलकर बाहर निकले हुए है।