हरदोई: दलौली गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मारुति वैन में लगी आग, वैन सवार 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के दलौली गांव के पास शुक्रवार रात लगभग 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मारुति वैन धू धू कर जलने लगी जिसमें मारुति वैन में सवार 6 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मारुति वैन में सवार बैठे 6 लोग हुल्लापुर जा रहे थे।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।