हरदोई: सुरसा के ग्राम तुंदवल पुल पर बदरुद्दीनपुर के विनोद यादव घायल मिले, पुलिस ने कहा- जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2024 पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि सुरसा के ग्राम तुंदवल पुल पर बदरुद्दीनपुर के विनोद यादव के घायल मिलने की जांच की जा रही है जिसमें घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।बता दें कि गुरुवार को ग्राम प्रधान तुंदवल नरसिंह यादव द्वारा थाने पर सूचना दी कि तुंदवल पुल के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है तथा जिसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई है।