ठेठईटांगर: सदर अस्पताल कर्मी की लापरवाही से मरीज को चढ़ाने वाला खून हुआ बर्बाद, सिविल सर्जन ने कहा होगी कार्रवाई
सिमडेगा सदर अस्पताल मैं भर्ती मरीज उदय सिंह को चढ़ाने के लिए उसके परिजन बुधवार की रात एक यूनिट खून का इंतजाम कर लाए। लेकिन अस्पताल कर्मी के लापरवाही के कारण खून बर्बाद हो गया 23 मई को जब डॉक्टर ने उसे चढ़ाना चाहा तब तक खून जम चुका था। आज 12:00 बजे जब सिविल सर्जन डॉ अजीत खलखो को इसकी जानकारी मिली, तब उन्होंने कहा कि वह दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।