भोरे: काली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ हुआ घायल, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर हुआ रेफर
भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ को ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को रेफरल अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है। घायल थाना क्षेत्र के टरवा टोला निवासी 60 वर्षीय तारक पंडित है।