भरथना: सराय जलाल NH19 ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल NH19 ओवरब्रिज के पास सिक्सलेन हाईवे पर बुधवार देर शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इकदिल व बकेवर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बकेवर के पंडित रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।