झज्जर: झज्जर के बेरी थाना क्षेत्र में मकान से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर की बेरी थाना एरिया में मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया l पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी को आज झज्जर कोर्ट में पेश किया गया l अदालत द्वारा आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सोपा गया है l