छपरा: मदारपुर बाजार के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Chapra, Saran | Apr 9, 2026 मशरक के मदारपुर बाजार के पास अनियंत्रित पिक अप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुरुवार की दोपहर 1 बजें के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल विशुनपुरा सरदारगंज गांव निवासी मोहम्मद दिलजान का 64 वर्षीय इस्माइल हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।