Bahraich - विक्रमजीत सिंह को पंजाब पुलिस के किया गया हवाले , वारंट बी के बाद आज अपने साथ ले गई पंजाब पुलिस,,
भारत नेपाल सीमा से लगे रूपईडीहा चेकपोस्ट पर बीते 23 जुलाई को वारिस पंजाब दे के सक्रिय सदस्य व पंजाब के अजनाला थाने पर हमले में आरोपी विक्रमजीत सिंह को एस एस बी व रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था । जिला कारागार में बंद विक्रमजीत सिंह को बुधवार को पंजाब पुलिस के डिप्टी एस पी के नेतृत्व में पहुंची टीम के हवाले कर दिया गया जिसके बाद वो उसे लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए ।
वारिस पंजाब दे के सदस्य विक्रमजीत सिंह पर अजनाला थाने पर हमले समेत कई अन्य मामले पंजाब में चल रहे हैं । उसकी गिरफ्तारी की जानकरी के बाद उसे पंजाब ले जाने के लिए पुलिस की ओर से दो दिन पूर्व जिला कारागार अधीक्षक को वारंट बी भेजा गया था । जिसके बाद आज सुबह करीब आठ बजे पंजाब पुलिस के डिप्टी एस पी गुरदीप सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक करनैल सिंह व अन्य पुलिस कर्मी बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बहराइच पहुंचे जिसके बाद टीम विक्रमजीत सिंह को अपने साथ लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई है उसे कल गुरुवार को पंजाब की कोर्ट में पेश किया जायेगा ।
आपको बता दें कि विक्रमजीत सिंह को उसके साथी मनवीर सिंह के साथ भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था ।
UP Police Bahraich Police Director General Public Relations - Navy ARY Digital David Diga Hernandez