महोबा: राठ चुंगी स्थित चर्च में मनाया गया ईस्टर संडे, प्रार्थना सभा के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 मसीही समाज के लोगों ने पास्टर दिलीप चंद्रा के नेतृत्व में ईस्टर संडे मनाया। पास्टर ने बताया कि प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद स्वत: ही कब्र से पत्थर हटा और प्रभु जीवित हो गए। इसी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। सुबह कब्रिस्तान में जाकर समाज के लोगों ने कैडल जलाकर प्रार्थना की। इसके बाद सभी लोग चर्च पहुंचे और ईस्टर डाउन मनाया गया।