जांजगीर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले में कुल 153941 बच्चों को पिलाए जाएंगे पोलियो ड्रॉप्स
जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक आयु के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जा रही है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।