अजीतमल: ग्राम पुर्वा कुशल में पति निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने भेजा जेल, पत्नी के शव मिलने के एक दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा
थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा कुशल में शनिवार को गाँव के पास नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने की घटना में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतका शकुंतला के पति राजू भदौरिया ने पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मृतका के देवर रामू सिंह ने अपने बड़े भाई राजू भदौरिया के विरुद्ध हत्या