सिकटी: सड़कों पर मकई सुखाने पर होगी कार्रवाई, कुआड़ी थाना अध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी
Sikti, Araria | May 11, 2025 कुआड़ी थाना क्षेत्र में सड़कों पर मकई सुखाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रविवार दिन को थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब सड़क पर मकई या किसी भी प्रकार की फसल सुखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने ग्राम