धमतरी: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
देश सेवा का सपना लेकर भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं हेतु कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में संचालित किया जा रहा है।