मंझनपुर: वेतन न मिलने से भड़के डॉक्टर और कर्मचारी, मंझनपुर पीएचसी में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
मंझनपुर पीएचसी में डॉक्टरों और संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब तीन माह से उनके खातों में वेतन नहीं भेजा गया है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है।