गिरिडीह: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे टोटो चालक को सिविल कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, सदर अस्पताल में हुआ मेडिकल जांच
प्रतिबंधित मांस ले जा रहे टोटो चालक मोहम्मद शमीम अंसारी को शुक्रवार को 3 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। स्टेशन रोड में प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए सुबह में इसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। इसके विरोध में कुछ युवक रोड पर आ गए और फिर काफी देर तक हंगामा हुआ।