गिरिडीह: DTO ने ताराटॉड क्षेत्र में चलाया जांच अभियान, ओवरलोडिंग और गैर जिम्मेदाराना ढंग से चल रहे वाहनों की हुई जांच
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार सुबह 5 बजे से जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी/ओवरलोडिंग वाहन और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट अपराध के लिए 6 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया।