कांके: तुपुदाना में हादसों का कारण बना स्पीड ब्रेकर हटाया गया, लोगों ने ली राहत की सांस
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2026 तुपुदाना में हादसों का कारण बना स्पीड ब्रेकर रविवार की रात करीब दस बजे हटाया गया। स्पीड ब्रेकर हटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई मानकों से अधिक होने के कारण दोपहिया वाहन चालक अचानक संतुलन खो देते थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। हाल के दिनों में इस स्पीड ब्रेकर को लेकर लगातार विरोध और शिकायतें