पिछोर: भौंती पुलिस की कार्रवाई: देशी पिस्तौल और पाँच जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
आज गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि थाना भौंती पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और पांच जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।