खलीलाबाद: चोरी के मामले में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ASP ने रिज़र्व पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
चोरी के मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं शनिवार की दोपहर 2:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने खलीलाबाद रिज़र्व पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र जमुना प्रसाद, इल्दिजा हुसैन पुत्र मुस्तफा,सूरज देव सिंह पुत्र बेचन सिंह, हिमांशु चौधरी पुत्र दिवाकर चौधरी है।