मनोहरथाना: गणेशपुरा के समीप बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी, एक की मौत, 5 घायल
हरनावदाशाहजी-मनोहरथाना मार्ग पर गणेशपुरा के पास गुरुवार रात को एक बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अर्जुन (25) निवासी गंगोहणी की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइकों पर सवार तीन लोग और बस के चालक-परिचालक सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है। बस चंदीपुर की तरफ जा रही थी।