हाथरस: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्रवाई जारी
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा जनपद में फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या करने वाले गांव खोकिया निवासी आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।