जीरापुर: जीरापुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंद्र चौराहे पर चक्का जाम
जीरापुर नगर में सोमवार की शाम को एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी,वहीं एक युवक घायल है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जीरापुर के अंदर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया पुलिस की समझाइश बाद जाम खोला गया, आकर्षित लोगों का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाए।