जीरापुर: जीरापुर में अजाक्स ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया, श्रद्धांजलि अर्पित की
जीरापुर में मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा शुक्रवार की सुबह 11:00 संविधान रचियता ,भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस विधायक हजारीलाल दांगी के मुख्य आतिथ्य एवं अजाक्स जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।