छतरपुर नगर: सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर न्याय की गुहार को लेकर अपने ही थाने में धरने पर बैठा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र क़े सागर रोड पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी थी जिसमें महेंद्र सिंह गौड़ की मौत हुई थी वहीं वीरेंद्र सिंह घायल हुए थे जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। महेंद्र सिंह गॉड के पिता मथुरा प्रसाद सिविल लाइन थाने में सब इंस्पेक्टर की पद पर हैं। उन्होंने आज 5 जुलाई दोपहर 2 बजे बताया कि उनके ही थाने में उनकी ही एफआईआर नहीं लिखी जा रही।