बरेली: बरेली गोलीकांड के आरोपी राजीव राना के भाई गौरीशंकर ने हाईकोर्ट के इनकार के बाद एसएसपी आफिस में किया सरेंडर
पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे माफिया राजीव राना के भाई गौरीशंकर को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने एफआईआर को खत्म करने, प्रोसेडिंग और अरेस्ट स्टे देने से इनकार कर दिया। जब कोई मौका हाथ नहीं आया तो पैर पर गोली खाने के डर से गौरी शंकर दौड़ा आया। उसने मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे घेर लिया।