रसूलाबाद: रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ मंदिर प्रांगड़ में गूंजा सत्य और सदाचार का संदेश, श्रीमद् भागवत में सच्चे धर्म का बताया गया आधार
रसूलाबाद में धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कथा में कथा व्यास आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना,बड़ों का सम्मान और सभी के प्रति प्रेम भाव रखना ही सच्चे धर्म का आधार है।मनुष्य को जीवन में सदैव सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति को अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं होना चाहिए