शाहबाद: पूरैनी सब सेंटर पर एएनएम गायत्री की पहल पर मनाया गया योग दिवस, अन्य स्थानों पर नहीं दिखी खास रौनक
Shahbad, Baran | Jun 21, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पूरैनी सब सेंटर पर एएनएम गायत्री की पहल पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन कर शरीर और मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।