कर्वी: चित्रकूट में छोटे भाई की दबंगई से पूरा परिवार सहमा, एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा डिघरी पुरवा निवासी उत्सव मिश्रा ने शनिवार सुबह 10:30 बजे एसपी से शिकायत कर छोटे भाई विवेक कुमार पर शराब के नशे में महिलाओं, बच्चों और वृद्ध पिता से मारपीट, गाली-गलौज तथा घर का सामान बेचने का आरोप लगाया। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की।