बांका: जोगडीहा के पास एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 19, 2026 जोगडीहा के पास एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जख्मी महिला को शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार जोगडीहा गांव निवासी सुदामा देवी घास काटकर पैदल अपने घर जा रही थी।इस दौरान एक बाइक सवार ने महिला को पीछे से टक्कर मार दिया।