मुज़फ्फरनगर: गैंगस्टर कार्रवाई के विरोध में मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, व्यापारियों ने किया धरना
मुजफ्फरनगर के सर्राफा बाजार में पुलिस द्वारा तुषार वर्मा और वंश वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। व्यापारियों ने पुलिस पर झूठे मुकदमे का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन आक्रोश बना हुआ है।