चायल: बरई उर्फ सराय अकील गांव में बाइक चोरी के बाद जलाकर फेंकी गई, ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा
कौशांबी के सराय अकील क्षेत्र में 29 अप्रैल को घर के बाहर से चोरी हुई बाइक 1 मई को जली हालत में मिली। पीड़ित अरुण त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार थाने पहुंचकर एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस जांच में जुटी है।