कटनी ग्रामीण: इलाज के बाद भी राहत नहीं! रीठी अस्पताल में दवा के लिए घंटों इंतजार, मरीजों से बोले कर्मचारी—'क्या एक काम बस है हमारे पास
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। यहां इलाज कराने के बाद दवा वितरण केंद्र पहुंचे मरीजों को दवाएं लेने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और लंबी प्रतीक्षा से मरीजों में नाराजगी देखी गई।