फूलपुर: डाकघर के बाहर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप एक माह से खराब, सभासद ने ईओ से की शिकायत
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 गांधीनगर स्थित अहिरौला रोड पर डाकघर के बाहर लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग एक माह से खराब पड़ा है इसके कारण स्थानीय नागरिकों, डाकघर कर्मचारियों तथा राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।