डुमरांव: मड़वा चिलहरी में आग लगने से किसानों की फसल जलकर राख, आजीविका का संकट
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2026 डुमरांव प्रखंड के मड़वा चिलहरी गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे अचानक लगी आग ने आधा दर्जन किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज लपटों के बीच गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते धू-धू कर जल गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।