नोखा: किसानों से लाखों की ठगी मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
Nokha, Bikaner | May 23, 2026 नोखा क्षेत्र के किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के 13 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लीलूराम सिंह ने गुजरात निवासी अनिल भाई बूटानी को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मामला वर्ष 2013 का है, जब गुजरात से आए व्यापारियों ने नोखा, डूंगरगढ़ और सुजानगढ़ क्षेत्र के किसानों क