हंडिया: नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित युवक को किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज। सरायममरेज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त जयसिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। सोमवार लगभग 03 बजे पुलिस द्वारा इसकी जानकारी दी गई।