बस्सी: जयपुर ग्रामीण की नरेना थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर ज़ब्त किया, चालक गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Mar 26, 2025 जयपुर ग्रामीण की नरेना थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ आज बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं नरेना थाना पुलिस की ओर से शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। नरेना थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।