बस्सी: हिंगोनिया डूंगरी गांव में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, हजारों रुपए की नकदी व सामान जला
Bassi, Jaipur | Mar 25, 2025 जोबनेर उपखंड क्षेत्र के हिंगोनिया डूंगरी गांव में आज शाम करीब 5 बजे एक गरीब की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही कच्ची झोपड़ी में आग की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक घर में रखा रोजमर्रा का सामान हजारों रुपए की नकदी और एक देशी मवेशी आग की चपेट में आ गए