जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के निर्देश पर जहानाबाद में सघन निरीक्षण व छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने काली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीत चौधरी के घर से 711 लीटर विदेशी शराब एवं 91 लीटर बीयर जब्त की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।