गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में 4 जनवरी से फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गया जिले में 4 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड शुरू होगी।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने शनिवार की दोपहर 1 बजे बताया कि इस बार 30 और 31 दिसंबर को पहाड़ों पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आया था।जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से 3 जनवरी की रात से उतरी पश्चिमी सर्द शुरू होगा।