भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में भाकियू टिकैत ने किया धरना प्रदर्शन
विद्युत समस्याओं और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में विद्युत उपकेंद्र जागीर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राजा ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। किसानों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बिना सूचना बिजली कटौती की जा रही है।