उतरौला: श्री गणेश चतुर्थी पर नगर भक्तिमय, भव्य पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की गई स्थापना
उतरौला (बलरामपुर) श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर उतरौला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। श्री गणेश पूजा समिति ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जैसे ही पूजा पंडालों के पट खोले गए, "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" के जयकारों