चरखारी: चरखारी थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
चरखारी थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र अभियान के तहत एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूपा चौराहे के पास यात्री प्रतीक्षालय से अभियुक्त संजय अहिरवार पुत्र भगवानदास, निवासी ग्राम अकठौहा को पकड़ा। उसके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।